menu_open Columnists
We use cookies to provide some features and experiences in QOSHE

More information  .  Close

तमिलनाडु में अभिनेता से राजनेता बने विजय ने रचा इतिहास

29 0
05.05.2026

Tamil Nadu Election Result: चार राज्यों और एक केंद्र शासित प्रदेश के नतीजों में से दो नतीजे बड़े बदलाव के बारे में बताते हैं. एक नतीजा निश्चित तौर पर पश्चिम बंगाल का है, जहां भारतीय जनता पार्टी को बड़ी जीत मिली है. दूसरा बड़ा बदलाव तमिलनाडु में देखने को मिला है, जहां महज दो साल पहले गठित राजनीतिक पार्टी ने चुनावी जीत दर्ज की है और विजय हीरो के रूप में उभरे हैं. विजय की जीत इसलिए भी महत्वपूर्ण है, क्योंकि पार्टी बनाने और राजनीति में एक दशक बिताने के बाद एमजीआर को लगभग 33 प्रतिशत मत मिले थे, जबकि विजय उस आंकड़े को पार करते दिख रहे हैं. यह बात इस चुनाव को ऐतिहासिक बनाता है. तमिलनाडु में विजय की सफलता जनमत में बदलाव का स्पष्ट संकेत देती है. जबकि असम, केरल और पुडुचेरी में नतीजे अपेक्षा के अनुरूप रहे. जाहिर है, विधानसभा चुनावों के ये नतीजे पश्चिम बंगाल में ममता बनर्जी के लिए, तो तमिलनाडु में स्टालिन के लिए झटका हैं.

नतीजे बताते हैं कि तमिलनाडु में वीसीके, डीएमएफके और एमडीएमके जैसे क्षेत्रीय दलों के प्रभाव ने डीएमके के वोट शेयर को कम कर दिया. वहीं........

© Prabhat Khabar