menu_open Columnists
We use cookies to provide some features and experiences in QOSHE

More information  .  Close

चुनौतियों के बावजूद शिखर पर भारत का निर्यात

13 0
30.04.2026

India exports : वर्तमान की चुनौतीपूर्ण वैश्विक परिस्थितियों के बावजूद भारत ने निर्यात में नया कीर्तिमान बनाया है. इंजीनियरिंग, इलेक्ट्रॉनिक्स और फार्मास्युटिकल्स जैसे प्रमुख क्षेत्रों के बेहतर प्रदर्शन के कारण भारत को यह उपलब्धि हासिल हुई है. वित्त वर्ष 2025-26 में हमारा कुल निर्यात 860 अरब डॉलर से अधिक हो गया, जो अब तक का सबसे ऊंचा स्तर है. इसमें वस्तु और सेवा क्षेत्र शामिल हैं. वहीं आयात में लगभग 6.5 प्रतिशत की वृद्धि हुई. वाणिज्य मंत्रालय द्वारा जारी अंतरिम आंकड़ों के अनुसार, वित्त वर्ष 2025-26 के दौरान वस्तुओं का कुल निर्यात लगभग 441 अरब डॉलर रहा.

भारत का यह प्रदर्शन और भी शानदार होता, यदि ईरान-अमेरिका युद्ध शुरू नहीं हुआ होता. इस युद्ध का असर हमारे निर्यात पर मार्च महीने में दिखाई दिया. उस महीने हमारे निर्यात में 7.6 प्रतिशत, यानी 59.6 अरब डॉलर की कमी आयी. अमेरिकी दबाव के कारण ईरान को भारत के निर्यात में लगातार गिरावट आती रही और यह 2018-19 के 17.03 अरब डॉलर से गिरते-गिरते महज 1.68 अरब डॉलर का रह गया है. लेकिन भारतीय निर्यातकों ने नये द्वार खोल लिये हैं. अब वे ईरान की जगह संयुक्त अरब अमीरात को निर्यात बढ़ा रहे हैं. कई अन्य देशों में भी भारत ने अपने पंख पसार दिये हैं. भारत ने पिछले दिनों ओमान, इंग्लैंड........

© Prabhat Khabar