बर्फीली हवा ने बढ़ायी कनकनी, ठिठुरा जनजीवन, सरकारी अलाव की व्यवस्था नहीं
बेगूसराय. जिले में सप्ताह दिन से चल रहे शीतलहर में वृद्धि हो गयी है. बर्फीली हवा और कनकनी से जनजीवन ठिठुर गया. जिले के पूरा जनजीवन ही अस्त व्यस्त हो गया. रविवार को अधिकतम तापमान 16 डिग्री सेल्सियस और न्यूनतम तापमान 8 डिग्री सेल्सियस तक पहुंच गयी. परंतु पछिया हवा की कनकनी ने मध्य रात्री के बाद और अहले सुबह न्यूनतम तापमान 6 डिग्री सेल्सियस का एहसास करा गया. दिनभर आकाश में कोहरे और बादल छाये रहे. धूप का तनिक भी दर्शन नही हो सका. उपर से पछिया हवा के कारण पूरे जिले में कनकनी से लोग हलकान होते रहे.शीत लहर शुरु होने के बावजूद भी बस स्टैंड,रेलवे स्टेशन और गरीबों की बस्ती तक अभी तक सरकारी अलाव की व्यवस्था नही की गयी है. दूर दराज के यात्री और........
