menu_open Columnists
We use cookies to provide some features and experiences in QOSHE

More information  .  Close

डिजिटल इंडिया के लिए जरूरी हैं सस्ते स्मार्टफोन

20 0
04.05.2026

-डॉ पीएस वोहरा,आर्थिक मामलों के जानकार-

Digital India : बीते एक दशक में भारत में हुई डिजिटल क्रांति का अर्थव्यवस्था को चार ट्रिलियन डॉलर तक पहुंचाने में बड़ा योगदान है. आज देश की 60 प्रतिशत से अधिक आबादी स्मार्टफोन के माध्यम से इंटरनेट का उपयोग करती है. इस माध्यम के जरिये सूचनाओं के आदान-प्रदान के कारण विभिन्न कामकाजी पुरुष व महिला बीते एक दशक से अधिक समय में डिजिटल क्रांति का हिस्सा बन गये हैं. आज भारतीय समाज का तकरीबन हर तबका अपनी विभिन्न आवश्यकताओं की पूर्ति हेतु डिजिटल सिस्टम पर निर्भर हो चुका है. भारत में आज करीब 96 करोड़ लोग इंटरनेट का उपयोग कर रहे हैं, जिनमें 57 प्रतिशत ग्रामीण हैं. यह हैरतअंगेज लग सकता है, पर सच्चाई यही है. इसी तरह, शहरी उपभोक्ताओं में करीब 23 करोड़ लोग पिछले वर्ष ऑनलाइन शॉपिंग में संलग्न रहे. वहीं 44 प्रतिशत ने आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस के विभिन्न स्रोतों का उपयोग भी किया.

इतना ही नहीं, आज यूपीआइ भारतीय समाज के भुगतान का एक बड़ा माध्यम बन गया है. यकीनन इसके चलते बैंकिंग व्यवस्था में भी नकदी के प्रवाह में आमूलचूल परिवर्तन आया है. यूपीआइ की शुरुआत नवंबर, 2016 में एकाएक हुई नोटबंदी के बाद एक........

© Prabhat Khabar