भारतीय रेल का चेहरा बदलेंगे हाई स्पीड कॉरिडोर
–अरविंद कुमार सिंह-
Budget 2026-27 : आम बजट 2026-27 में वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण ने देश के विभिन्न हिस्सों में सात हाई-स्पीड रेल कॉरिडोर के ऐलान के साथ रेल इतिहास को एक नया मोड़ देने का प्रयास किया है. मुंबई से पुणे, पुणे से हैदराबाद, हैदराबाद से बंगलुरु, हैदराबाद से चेन्नई और चेन्नई से बेंगलुरु के अलावा दिल्ली से वाराणसी और वाराणसी से सिलीगुड़ी हाई स्पीड रेल कॉरिडोर साकार होगा तो उच्च गति के साथ तकनीक में भी भारतीय रेल छलांग लगाएगी. हालांकि इस काम में भारी संसाधन की दरकार होगी.
अगर गौर करें तो दुनिया के प्रमुख देशों में भारत ही ऐसा है, जिसके पास एक भी हाईस्पीड कॉरिडोर नहीं रहा है. मोदी सरकार के पहले रेल मंत्री डीवी सदानंद गौड़ा ने जरूर 2014 में भारतीय रेल को बुलेट युग में ले जाने का वादा करने के साथ कई घोषणाएं की थीं. 2017 में मुंबई अहमदाबाद हाईस्पीड रेल परियोजना का भूमिपूजन हुआ तो सोचा गया था कि 15 अगस्त, 2022 तक बुलेट ट्रेन........
